बिजनौर, जून 17 -- चांदपुर क्षेत्र के गांव हिलालपुर और बहावलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जंगल में ट्यूबवेल के पास टूटा पड़ा तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से किसान तेज बहादुर की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।हिलालपुर उर्फ बहावलपुर निवासी तेज बहादुर सिंह पुत्र फूल सिंह ने गांव के बाहर ही अपने खेत पर घर भी बना रखा है बताया गया कि तेज बहादुर अपने घर से निकल कर ट्यूबवेल की ओर जा रहे था। जंगल में टूट पड़ा बिजली का हाईटेंशन लाइन के तार पर तेज बहादुर का पर पड़ा वह करंट की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- जंगल में टूटे पड़े तार की चपेट में आने से किसान की मौत करंट लगने से तेज बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया और झुलस गया। जहां घायल अवस्था में परिजन सीएचसी स्याऊ को लेकर आए। चिकित्सको ने तेज बहादुर को मृत घोषित कर दिया।...