जंगल में जहरीला पदार्थ खाने से ग्रामीण की मौत, मचा कोहराम
बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव राजा रामपुर में अधेड़ व्यक्ति ने जंगल में जाकर कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार किरतपुर के गांव राजा रामपुर निवासी अमर सिंह (58) पुत्र चेतराम शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे। परिजनों के मुताबिक वह खेत पर गए थे। कुछ समय बाद जंगल में उनकी हालत बिगड़ने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अमर सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.