बिजनौर, दिसम्बर 15 -- जंगल में जलौनी लकड़ी लेने जा रही महिलाओं को वनकर्मियों ने रोक दिया। कालागढ़ के रेंजर एनके रूवाली ने बताया कि रविवार को महिलाएं कालागढ़ रेंज की दक्षिणी सीमा से चोरी छिपे जंगल में जलौनी लकड़ी लेने जा रही थी। इसी दौरान मौके पर पंहुचे गश्ती वन कर्मियों द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष की संभावना का हवाला देकर महिलाओं को जंगल के भीतर जाने से रोक दिया गया। इस मौके पर बाघ, हाथी अथवा गुलदार द्वारा हमले की आशंका जताते हुए महिलाओं को वन क्षेत्र मानव वन्यजीव संघर्ष के विषय मे जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.