जंगल में छापेमारी, 111 लीटर महुआ शराब बरामद
गया, जुलाई 27 -- लुटुआ थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 111 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। थानाध्यक्ष संटू कुमार ने बताया कि एएलटीएफ टीम इमामगंज के सहयोग से वाराटांड गांव के उत्तर स्थित जंगली क्षेत्र में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 111 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जबकि मौके पर संचालित दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा करीब तीन हजार लीटर जावा महुआ को भी नष्ट किया गया, ताकि दोबारा शराब का निर्माण न हो सके। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.