जंगल में चर रही गाय को कथित हिंसक जानवर ने बनाया ग्रास
लातेहार, मई 24 -- बेतला प्रतिनिधि। पार्क से सटे ग्राम अखरा के बहवरिया टोला के पास जंगल में चर रही मवेशी को किसी अज्ञात हिंसक जानवर द्वारा अपना ग्रास बना लिए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार उस टोले के सरयू परहिया की गाय अन्य पशुओं के साथ बीते गुरुवार को पास के जंगल में चरने गई थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो घबराए पशुपालक सरयू ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान वह शुक्रवार को जंगल में सरजू डेगान नामक स्थल में अपनी गाय के शव को खून से लथपथ देख सन्न रह गया। उसने किसी हिंसक जानवर द्वारा गाय को अपना ग्रास बनाने के लिए हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई और तत्काल इसकी सूचना बेतला रेंज कार्यालय को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.