पीलीभीत, जुलाई 27 -- पीलीभीत। जंगल में गश्त के दौरान शनिवार को घायल मिली आठ साल की बाघिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाघिन को सघन निगरानी में रखा गया था। पर उसके अंदर संक्रमण फैल चुका था। ऐसे में उसकी देर रात मौत होने के बाद वनाधिकारियों ने समग्र रिपोर्ट बनाकर मंडलीय व शासन में वरिष्ठ अफसरों को भेज दी है। शनिवार की सुबह पांच बजे जंगल में गश्त कर रहे वन कर्मियों की टीम ने आठ साल की बाघिन को जंगल के पास बेसुध पड़ा देखा था। इसकी जानकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों समेत शासन को दी गई। यह भी पढ़ें- जंगल में घायल मिली बाघिन की मौत, शासन को भेजी गई रिपोर्ट अनुमति के उपरांत बाघ बिना ट्रैंकुलाइज किए पिंजरे में लाकर उसे सघन निगरानी में रखा गया। पीटीआर के विशेषज्ञ डॉ. दक्ष गंगवार ने प्रशासनिक समन्वय के साथ कानपुर चिड़ियाघर ...