जंगल में गोकशी की सूचना पर छापा, दो गिरफ्तार
देहरादून, जून 26 -- रुड़की। कलियर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर गोकशी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जबकि चार अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर निवासी जंवाईखेड़ा तथा शानू कुरैशी पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी तेलियान मस्जिद के पास, पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया। मौके से गोकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ करीब 120 किलोग्राम गोमांस भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान भूरा पुत्र गफ्फार निवासी जंवाईखेड़ा, फरात पुत्र धन्नू, सुहैल पुत्र शमीम और सादाब कुरैशी मौके से फरार हो गए। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.