जंगल में गला कटा खून से लथपथ अधेड़ का मिला शव
सोनभद्र, मई 29 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कठौंधी के जंगल में शुक्रवार की शाम एक अधेड़ का गला कटा खून से लथपथ शव वन कर्मियों ने देखा। वन कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के सिर और पैर में पत्थर से चोट के निशान भी मिले हैं। शव मिलने के स्थान से 30 मीटर दूरी पर उसकी बाइक भी मिली है। वह शुक्रवार की दोपहर घर से सोनार की दुकान पर जाने के लिए निकला था। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय राजदेव कुशवाहा पुत्र अजुपा सिंह का शव शुक्रवार की शाम वन विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के कठौंघी के जंगल में देखा। वन दरोगा गोविंद शाह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वन दरोगा ने बताया कि दोपहर साढे़ 12 बजे जब वे उधर से गुजर रहे थे तो कुछ नहीं था। जब दोबार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.