चंदौली, अगस्त 8 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के मझगाई वन रेंज के भैसौड़ा जंगल में बीते गुरुवार की रात गश्त के दौरान उठ रही तेज दुर्गंध के बाद वन विभाग की टीम ने औद्योगिक कचरा डंप करने का मामला पकड़ा। वन विभाग की टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर जब्त कर कार्रवाई में जुटी है। वनकर्मियों के अनुसार गश्त के दौरान जंगल में तेज दुर्गंध उठने की जानकारी होने पर जांच किया गया। इस दौरान पता चला कि वन क्षेत्र में अवैध तरीके से औद्योगिक कचरा गिराया जा रहा था। वहां पहले से भी कचरे का ढेर लगा हुआ था। वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रैक्टर कब्जे में लेकर मझगाईं वन रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा करा दिया। साथ ही कचरे का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि संबंधित रिलायंस कंपनी से 24 घंटे...