इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला बीरवल गांव के जंगल में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर उदी चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन रास्ता न होने के कारण दमकल की गाड़ियां जंगल तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में ग्रामीणों ने ही मोर्चा संभाल लिया और पेड़ों की हरी टहनियों से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि भीषण गर्मी को वजह माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.