बगहा, मार्च 17 -- बगहा, हमारे संवाददाता। मौसम में जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं से निपटने के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में वाल्मीकिनगर रेंज में पांच नए लीफ ब्लोअर (फायर ब्लोअर) मशीन मंगाए गए हैं, जो जंगलों में आग को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डिवीजन दो के डीएफओ विकास अहलावत का मानना है कि इन मशीनों की मदद से आग पर जल्द काबू पाने में काफी सहूलियत होगी। दरअसल, गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई बार अत्यधिक गर्मी और तेज हवाओं के कारण सूखे पत्तों और घास में आग लग जाती है, तो कई बार आसपास के लोग भी लापरवाही या जानबूझकर आग लगा देते हैं। ऐसे में आग तेजी से फैलकर बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लेती है और उसे बुझाने में वन विभाग को काफी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.