जंगल में आग लगाने पर तीन पर कार्रवाई
सोनभद्र, अप्रैल 22 -- दुद्धी। बघाडू वन क्षेत्र के करमडांढ़ गाँव निवासी तीन ग्रामीणों को वन विभाग ने जंगल में आग लगाने के आरोप में पकड़कर वन अधिनियम के तहत कारवाई की है। कुछ दिन पहले करमडाढ़ के जंगल में अचानक आग लग गई, जिससे पेड़ -पौधे सहित जंगलों को काफ़ी नुकसान हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग को बुझाने का घंटों प्रयास किया और बड़ी मशक्कत कर वन विभाग की टीम एवं ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ज़ब तक आग पूरी तरह बुझ पाता तब तक जंगल में लगे आग से प्लानटेशन जलकर खाक हो गया। यह भी पढ़ें- आग की चपेट में आने से दो युवक झुलसे इस मामले में वन विभाग ने गांव के रमेश यादव पुत्र देवगुण यादव, सुनील कुमार पुत्र रमेश यादव एवं उदय मौर्या पुत्र रामजीत पकड़कर उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.