सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी क्षेत्र के चकबदरीसानी जंगल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस आग से करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल के पेड़ और झाड़ियां जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। शुक्रवार को चैनपुर चौक उपर टोला पोखरा में चैनपुर चौक से तिरकटवां सड़क के किनारे स्थित चकबदरीसानी जंगल में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे सूखी घास, झाड़ियां और अन्य वनस्पति जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के ग्रामीण भी मदद के ...