एटा, मई 21 -- जंगल में लगी आग के मामले में जांच बैठ गई है। वन रेंजर से तीन दिन में जांचकर रिपोर्ट मांगी है। शुरुआत जांच में सामने आया है कि राह चलते किसी ने बीड़ी, सिगरेट पीकर डाली होगी। इससे आग लगी है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जंगल में आग लग गई थी। भीषण आग लगने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। आग पर काबू होता न देख अन्य गाडियां मौके पर बुलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि तीन घंटे से दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। करीब चार घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पाया जा सका। गर्मी होने के साथ-साथ लपट चल रही थी जिससे आग बुझाने में समय लग गया। देर शाम तक दमकल की दो गाड़ी आग बुझाती रही। जंगल में आग लगने की घटना को लेकर जांच बैठ गई है। वन रेंजर को जांच सौंपी गई है। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।मामले की जांच वन रेंजर को सौंपी गई ह...