चाईबासा, मार्च 9 -- गुवा। गर्मी की शुरुआत होते ही एक बार फिर जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित जंगलों में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी जा रही है, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की ओर से लगातार ग्रामीणों को जंगल में आग नहीं लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग महुआ चुनने में आसानी के लिए जंगलों में आग लगा देते हैं। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में अक्सर लोग जमीन पर गिरे महुआ को साफ देखने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा देते हैं, जिससे आग तेजी से फैल जाती है। जंगल में आग लगने से पेड़-पौधों के साथ-साथ कई दुर्लभ जीव-जंतु भी इसकी चपेट में आ जाते हैं, जिससे वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है। वन विभाग के अनुसार जैसे ही जंगल में आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.