जंगल में अवैध लकड़ी कटाई पर बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार
कोडरमा, जून 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अमजो-नावाडीह के बीच स्थित जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की लगातार शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात अंचल अधिकारी सारांश जैन के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने देखा कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों को बैलगाड़ी एवं बाइक के माध्यम से ले जाया जा रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बैलगाड़ी में लदी लकड़ियों के साथ-साथ बाइक पर बंधी लकड़ियों को भी जब्त कर लिया। जब्त बाइक एवं लकड़ियों को थाना लाया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने कहा कि जंगलों में अवैध कटाई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.