मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरनगर शाहपुर पुलिस ने गांव तावली के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने अवैध शस्त्र तैयार कर रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 बने व चार अधबने अवैध शस्त्र, असलाह बनाने के उपकरण व एक बाइक बरामद की है। प्रत्येक आरोपी का अलग अलग काम होता है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: डिमांड पर अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस की कार्रवाई पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शाहपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि गांव तावली रजवाहे से डेयरी के पीछे कुछ लोग अवैध असलाह बनाने का कार्य कर रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए अवैध असलाह तैयार कर रहे सात आरो...