चम्पावत, मार्च 23 -- लोहाघाट। ग्राम सभा पाटन पाटनी के मजगांव में बैठक में जंगलों को मां झूमाधुरी को समर्पित करने का प्रस्ताव पारित किया। समिति के मोहन पाटनी ने बताया ग्राम सभा पाटन पाटनी और राइकोट महर के जंगलों को मां झूमाधूरी को समर्पित किया जाएगा। बताया कोई व्यक्ति बिना सरपंच की अनुमति के जंगल में नहीं जाएगा सूखी पत्तियां पशुओं के चारे के लिए साल में एक बार जंगल सफाई के लिए खोला जाएगा ताकि जंगल आग लगने से बच सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...