बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: यूपी के बदायूं में बिहार के जमुई जैसी घटना सामने आई है। यहां एक युवती अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूमने निकली थी। घूमते-घूमते वह जंगल पहुंच गई, जहां पर मौजूद सात लोगों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने युवती के साथ मारपीट के साथ छेड़खानी भी। इसके बाद युवकों ने युवती का अर्धनग्न वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आठ दिनों से दबे मामले का वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर एडीजी और डीआईजी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। चार आरोपी अब भी फरार हैं। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। उसने दुष्कर्म से इंकार किया है, फिर भी न्यायालय में उसके बयान कराए जाएंगे। दरअसल, उघैती थाना क्षेत्र के शरह बरौलिया गांव में 17 सितंबर को दबंगई और दरिंदग...