गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सफाई कर्मचारी का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जंगल कौड़िया विकास खंड कार्यालय में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यह आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार कर्मचारी न तो अपने किसी परिचित, रिश्तेदार या मित्र को कार्यालय में प्रवेश देने का अधिकार रखते हैं, न ही किसी बाहरी व्यक्ति को कक्ष या अनुभाग में प्रवेश कराएंगे। व्यक्तिगत या सामाजिक आग्रह के आधार या अपवान में भी इस प्रतिबंध में ढील नहीं दी जाएगी। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के तहत तत्काल विभागीय जांच, निलंबन, प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन रोक या सेवा से पृथक करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। बीडीओ ने यह स्पष्ट ...