गोरखपुर, मार्च 11 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल कौड़िया विकास खंड के पलिया गांव में लोकार्पित सड़क का शिलापट्ट कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिंदुस्तान' इस वायरल वीडियों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर शिलापट्ट तोड़ा। शिलापट्ट विधायक फतेह बहादुर सिंह के नाम से लगाया गया था। विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने पीपीगंज पुलिस को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार, तहरीर आने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.