सोनभद्र, जून 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। विंढमगंज थाने की पुलिस ने तस्करी कर जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे चार पशुओं को शनिवार की रात में बरामद किया। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। पशुओं को मध्य प्रदेश के बैढ़न क्षेत्र के खुटार से खरीद कर धुरकी बाजार जनपद गढ़वा झारखण्ड ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने शनिवार की रात में आठ बजे हीराचक मोड़ महुली के पास घेराबंदी करके चार पशुओं को बरामद किया। 40 वर्षीय तस्कर कुटमल यादव उर्फ विद्यानंद यादव निवासी मुड़ीसेमर थाना विंढमगंज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेशचन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल अरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.