गोरखपुर, अप्रैल 7 -- मनीष मिश्र गोरखपुर। पूर्वी यूपी के जंगलों में रहने वाले आदिवासी जनजाति के लोग भले ही जिंदगीभर जंगल और ‑खेत में कड़ी मेहनत करते हों, लेकिन वह भी शहरी जीवनशैली से होने वाली बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और मोटापे की चपेट में आ रहे हैं। यह निष्कर्ष एम्स की निदेशक डॉ. विभा दत्ता की अगुवाई में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. यू. वेंकटेश और उनकी टीम की ओर से किए गए सर्वे में सामने आया है। यह रिसर्च अंतरराष्ट्रीय जर्नल फ्रंट पब्लिक हेल्थ व पबमेड में प्रकाशित हुई है।डॉ. वेंकटेश ने बताया कि एम्स की एक टीम ने लगभग एक साल तक वनटांगिया बस्ती से जुड़े पांच आदिवासी गांवों में समुदाय‑ आधारित सर्वे किया। यह समुदाय गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में रहता है। इसमें 45 साल और उससे अधिक उम्र के 788 बुजुर्गों की शारीरिक और मा...