अल्मोड़ा, मार्च 30 -- रानीखेत। तपिश बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। रविवार की रात घिघारीखाल का जंगल दहक उठा। आग तेजी से द्वाराहाट मोटर मार्ग की तरफ बढ़ रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया। फायर सर्विस टीम में एलएफएम खीमानंद, डीवीआर बलवंत सिंह, एफएम विक्रांत सिंह, भाष्कर चंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...