संभल, मार्च 26 -- ऐंचोड़ा कंबोह थाना के एक गांव में बुधवार शाम शौच करने जंगल की तरफ गई युवती को अकेला पाकर युवक ने दबोच लिया और मुंह पर कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया। युवती के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें धमकाया। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाक्षेत्र की एक गांव निवासी युवती बुधवार शाम घर से कुछ दूर जंगल में शौच करने गई थी। इसी दौरान मौका पाकर एक युवक ने जंगल में युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया और मुंह पर कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी। कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसके बाद परिजनों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी और पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.