जंगल की जमीन से वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण
चंदौली, सितम्बर 16 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को वन विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम ने शिकारगंज अनुभाग के शिकारगंज बीट स्थित हथिनी ब्लॉक कंपार्टमेंट नंबर एक में अभियान चलाकर करीब 10 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि को खाली कराया। वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। चंद्रप्रभा रेंजर ने बताया कि हथिनी ब्लॉक के कंपार्टमेंट नंबर एक के वन भूमि पर ग्रामीणों द्वारा कब्जा किए जाने की लगातार सूचना मिल रही थी। जिस पर मंगलवार को अभियान चलाकर नायब तहसीलदार मोहम्मद आरिफ, चकिया रेंजर अश्वनी चौबे, डिप्टी रेंजर आनंद दूबे के साथ ही पुलिस की टीम और नौगढ़, मझगाई, जयमोहनी रेंज के वनकर्मी तथा उड़ाका दल की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया और भूमि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.