गिरडीह, मार्च 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के हेठली बोदरा में ग्रामीणों के द्वारा की जा रही जंगल की कटाई की रोकथाम के प्रति वन विभाग ने गंभीरता दिखाई है। वन रक्षी आनंद प्रजापति ने मंगलवार को गांव के जंगल का दौरा किया। इस दौरान जंगल की कटाई करनेवालों की धर-पकड़ की गई। साथ ही लकड़ियां भी जब्त की गई है। जब्त लकड़ियों को ट्रैक्टर पर लादकर गैड़ा स्थित वन विभाग का कार्यालय ले जाया गया है। वन रक्षी के द्वारा 8- 10 की संख्या में कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है। जंगल की कटाई कर लकड़ी लानेवालों को चिन्हित कर वैसे लोगों को फिलहाल फटकार लगाई गई है। बताया जाता है कि ग्रामीणों के द्वारा खासकर महिलाओं के द्वारा बड़ी संख्या में इन दिनों जंगल की कटाई की जा रही है। जंगल में लहलहा रहे हरे-भरे सखुआ की लकड़ियों को काटकर उसे लाया जा रहा है। लक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.