अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। क्षेत्र में जंगल की आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम माल रोड के पास का जंगल आग से धधक गया। जंगल की आग होटल की ओर बढ़ने लगी। फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रविवार को माल रोड क्षेत्र के पास के जंगल में आग लग गई। शाम तक आग की लपटों ने जंगल के एक बड़े हिस्से को अपने आगोश में ले लिया। आग होटल की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर और हाई प्रेशर होजरील की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- अब वेस्ट व्यू का जंगल धधका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू वन विभाग के कर्मी भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।आग बुझाने वालों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.