जंगल की आग पर समय रहते पाया काबू, आवासीय भवनों को बचाया
नैनीताल, मई 22 -- भानु, नैनीताल। वीरभट्टी क्षेत्र में गुरुवार देर रात जंगल में लगी आग ने आसपास के आवासीय भवनों के लिए खतरा पैदा कर दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मल्लीताल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार छात्रावास के पास जंगल में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन मल्लीताल को मिली। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर आग तेजी से जंगल से रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। यह भी पढ़ें- गरुड़ क्षेत्र में फिर भड़की जंगल की आग, पाया काबू यह भी पढ़ें- बेरीनाग के जंगलों में नहीं थम रही वनाग्नि की घटनाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.