चम्पावत, अप्रैल 4 -- टनकपुर। टनकपुर के जंगल में दो स्थान पर आग लग गई। फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर में उचौलीगोठ में बूम पार्किंग के पास जंगल में आग लग गई। सूचना पर फायर स्टेशन टनकपुर और मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात अस्थायी फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने मिनी हाईप्रेशर, होज रील और फायर टेंडर से आग पर काबू पाया। इधर छीनीगोठ के जंगल में भी आग भड़क उठी। यहां भी फायर स्टेशन की टीम ने आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...