बागेश्वर, फरवरी 16 -- कपकोट थाने के आगे के जंगल में आग लग गई। आग रिहायशी इलाके की ओर बढ़ने लगी। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचकर विभाग ने आग पर काबू पा लिया। रविवार देर शाम थाना कपकोट को सूचना मिली की थाने से आगे जंगल में भीषण आग लगी है। आग तेजी से फैलते हुए पास ही स्थित रिहायशी इलाकों और घास के ढेरों की ओर बढ़ रही थी। प्रभारी इंचार्ज जगदीश चंद्र कांडपाल के नेतृत्व में फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.