बिजनौर, अप्रैल 16 -- बढ़ापुर। ग्राम पंचायत रामजीवाला के खोबड़ा क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल किनारे स्थित वन गुज्जरों के डेरों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दो भाइयों के रिहायशी डेरे और पशुशाला पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। खोबड़ा क्षेत्र के जंगल किनारे वन गुज्जर ताज मोहम्मद व रफी (पुत्रगण शमशाद) के डेरे और पशुशाला बनी हुई है। बुधवार को अचानक डेरे से आग की लपटें उठने लगीं। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।जान बचाकर भागे परिजन, सब कुछ हुआ राखग्राम प्रधान मौ. अख्तर व शमशाद ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, परिवार के सदस्य डेरे के भीतर ही थे। आग की तपिश और धुंआ देखकर परिजनों ने आनन-फानन में खुद को और अपने पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.