जंगल किनारे धधक रहा अवैध बंगला ईंट भट्ठा,पंचायत की योजनाओं में खप रही घटिया ईंट?
गुमला, जून 8 -- रायडीह प्रतिनिधि प्रखंड की सिकोई पंचायत अंतर्गत तुरीडीह मार्ग पर जंगल के समीप कथित रूप से अवैध बंगला ईंट भट्ठा संचालित होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खनन विभाग,वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण संबंधी आवश्यक अनुमति के बिना पिछले कुछ वर्षों से ईंट भट्ठा चलाया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है,बल्कि सरकारी राजस्व की भी क्षति हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार सिकोई पंचायत की मुखिया तबीता तिर्की के ससुर संबल लोहरा द्वारा तुरीडीह मार्ग स्थित जंगल के समीप बंगला ईंट भट्ठा संचालित किया जाता है। आरोप है कि मिट्टी की खुदाई से लेकर ईंट पकाने तक के कार्य में नियमों की अनदेखी की जा रही है। पंचायत क्षेत्र में बनने वाली कई सरकारी योजनाओं में भी इसी भट्ठे की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.