जंगल का राजा भी बेबस! गुजरात में संदिग्ध 'बेबेसिया' संक्रमण से 8 शावकों की मौत; जांच में जुटे डॉक्टर
पीटीआई, मई 29 -- गुजरात के गिर सोमनाथ और अमरेली जिले में संदिग्ध 'बेबेसिया' संक्रमण के वजह से शेर के 8 शावकों की मौत हो चुकी है। राज्य के वन मंत्री अर्जुन मोधवाडिया ने शुक्रवार को यह जानकार दी। संक्रमण और न फैले इसके लिए प्रशासन ने 10 किलोमीटर (जहां संक्रमण फैलने की सूचना मिली है) के दायरे में रहने वाले शेरों को अलग-अलग कर दिया है। मंत्री ने बताया है कि 'संदिग्ध 'बेबेसिया' संक्रमण के वजह से शेर के 8 शावकों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। ये मामले गिर वाइल्डलाइफ सेंचुरी के बाहरी क्षेत्र विशेष रूप से गिर सोमनाथ जिले के गिर गढ़ाड़ा और अमरेली जिले के बाबरा कोट के हैं। ' उन्होंने बताया कि 'डॉक्टरों की एक टीम ने सैंपल एकत्रित कर लिए हैं और राज्य द्वारा संचालित गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र में जांच की जा रही है। अगले तीन से चार दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.