सिमडेगा, मार्च 2 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड लचड़ागढ़ इनडोर स्टेडियम में सोना बुरु जंगल प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सिमडेगा के बैनर तले वार्षिक आम बैठक हुई। ‎बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विशिष्ट अतिथियों में अजय एक्का, रोस प्रतिमा सोरेंग, प्रदीप टोप्पो, सूर्यमणि भगत, कुंदन गुप्ता, फादर किशोर लकड़ा, अगुस्टिना सोरेंग तथा कामिनी सिंह सहित एएके कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। ‎कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में कंपनी की वार्षिक गतिविधियों, वित्तीय प्रगति, सदस्य विस्तार और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई। मौके पर विधायक ने कहा कि जंगल आधारित आजीविका को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है। वनोपज के वैज्ञानिक ...