मैनपुरी, मार्च 1 -- भोगांव मैनपुरी मार्ग पर रविवार को तड़के जंगलों से भटककर एक हिरन सड़क पर पहुंच गया। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे हिरन घायल था। राहगीरों की सूचना पर वन विभाग की टीम घायल हिरन को लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंची और चिकित्सकों की टीम बुलाकर उसका उपचार कराया। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। रविवार की सुबह मैनपुरी भोगांव मार्ग पर पावर ग्रिड के निकट एक हिरन अचानक सड़क पर आ गया। वह किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो वन विभाग के दरोगा गजेंद्र सिंह को सूचना दे दी। सूचना पाकर गजेंद्र सिंह मौके पर आ गए। घायल हिरन को देखकर उन्होंने डॉक्टरों को बुला लिया। डॉक्टर ने मौके पर ही उसका उपचार किया। इसके बाद हिरन को वन विभाग कार्यालय ले जाया गया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.