हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- हल्द्वानी। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जंगलों में नमी खत्म हो रही है। इसके साथ ही जल स्रोत भी सूखने लगे हैं। वन्यजीवों के लिए जंगलों में बनाए गए वाटर होल्स में भी पानी खत्म हो रहा है, जिससे वन्यजीवों के रिहायशी इलाकों में आने का खतरा बढ़ गया है। हल्द्वानी वन प्रभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नंधौर वन्यजीव अभयारण्य सहित विभिन्न रेंज में बने वाटर होल्स में विभागीय ट्रैक्टर एवं टैंकरों के माध्यम से नियमित रूप से पानी भरने का कार्य शुरू कर दिया है। हल्द्वानी के डीएफओ और अभ्यारण्य के निदेशक कुंदन कुमार ने बताया कि तेज गर्मी के कारण वाटर होल्स में पानी तेजी से कम हो रहा है। वन्यजीव पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों में न आएं, इसके लिए विभागीय टैंकरों से नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है। वन कर्मियों को निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.