नैनीताल, मई 13 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। धारी क्षेत्र में जंगलों, वन क्षेत्रों और मुख्य मोटर मार्गों के किनारे कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पर्यटन क्षेत्र होने के कारण प्रशासन ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि वन्यजीवों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला ठोस एवं तरल कचरा जंगलों में न डाला जाए।वनक्षेत्राधिकारी विजय चंद्र के नेतृत्व में पहाड़पानी अनुभाग की टीम ने पोखराखेत, डांसीधार और पहाड़पानी क्षेत्र में गश्त कर होटल एवं ढाबों के आसपास निरीक्षण अभियान चलाया। कई स्थानों पर कूड़े के उचित निस्तारण की व्यवस्था न मिलने पर संचालकों को फटकार लगाते हुए उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर फैले प्लास्टिक कचरे और अन्य अपशिष्ट पदार्थों का निस्तारण किया। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों म...