गुमला, मार्च 15 -- चैनपुर। महुआ का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगाने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। महुआ चुनने में आसानी के लिए लोग सूखी पत्तियों को इकट्ठा कर जंगलों में आग लगा देते हैं, जिससे हर साल जंगलों की हरियाली राख में बदल जाती है। चैनपुर क्षेत्र के परहाटोली और बारवे टोंगरी में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है और कहा है कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग लगातार वन संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है तथा वन समितियों को भी सक्रिय किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग महुआ के लालच में जंगलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान के साथ नियमित गश्त भी कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.