अल्मोड़ा, मई 23 -- अल्मोड़ा। जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त रुख अपना लिया है। इस बार जागेश्वर और सोमेश्वर वन क्षेत्र में आग लगाने पर कार्रवाई की गई है। राजस्व विभाग की तहरीर पर धौलछीना थाने और सोमेश्वर कोतवाली में दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब कुल मुकदमों की संख्या सात हो गई है। पुलिस के मुताबिक, राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने धौलछीना थाने में तहरीर सौंपी है। कहना है कि जागेश्वर वन क्षेत्र में तोली व बीना नाप भूमि और बरतोली के खेतों में कुछ लोग आग लगा रहे हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण आग काफी अधिक क्षेत्र में फैल रही है। उन्होंने तहरीर सौंपकर पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, राजस्व उपनिरीक्षक ...