जंगलों को आग से बचाने के लिए ग्राम प्रधान ने चलाया जागरूकता अभियान
देहरादून, मई 28 -- देवप्रयाग। लोस्तू पट्टी के परिपंडूली, पल्यापटाला की ग्राम प्रधान सविता बर्त्वाल की पहल पर गांव में जंगल बचाओ जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत पल्यापटाला में वन अग्नि को रोकने के लिए उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि खेत में खरपतवारों को नष्ट करने के लिए आग न लगाएं, बल्कि उन्हें सड़ने के लिए छोड़ दें, जंगल की आग मुख्यतः खरपतवारों को जलाने के दौरान ही लगती है। यह भी पढ़ें- पौड़ी में जंगलों की आग की रोकथाम को किया जागरूकजंगलों में आग का खतरा सविता बर्त्वाल ने ग्रामीणों से कहा कि जंगलों में आग लगने से प्राकृतिक संपदा को लगातार नुकसान पहुंच रहा है व प्रकृति में असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है। इससे वन्यजीवों के जीवन पर भी संकट आ रहा है। जंगल की आग के कारण अनेक निर्दोष जीव-जंतु बेमौत मारे जा रहे हैं।सरकारी जागरूकता वन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.