जंगलों की सुरक्षा को मिलेगा रोजगार
बगहा, जून 15 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। चंपारण प्रक्षेत्र के पूरे क्षेत्रफल के 17 फीसद एरिया में फैले वाल्मीकि प्रोजेक्ट टाइगर के वनों की सुरक्षा के लिए 'प्रोटेक्शन विथ एंप्लॉयमेंट' की एक अनोखी योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत वीटीआर के आसपास के 599 स्थानीय युवक युवतियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा और उनको वनों की सुरक्षा करने की जिम्मेवारी भी सौंप जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए वीटीआर के निदेशक सह संरक्षक गौरव ओझा ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी और वनकर्मियों के अलावा अलग-अलग काम करने वाले कुल 599 स्थानीय युवक और युवतियों को वीटीआर प्रशासन के द्वारा रोजगार का अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर, नाइट गार्ड, पेट्रोलिंग पार्टी, टाइगर ट्रैकर,एंटी पोचिंग कैंप और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई अन्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.