बागेश्वर, मार्च 6 -- जिले के जंगल इन दिनों लगातार जल रहे हैं। आग के कारण वातावरण में धुंध और धुआं फैल गया है। प्राकृतिक संपदा को भी भारी नुकसान हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी सांस और दमा के रोगियों को उठानी पड़ रही है। मालूम हो कि 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो गया है। इन दिनों जिले के जंगलों में आग लग रही है। बागेश्वर रेंज के घिघारूतोला और शिखरकोट के जंगल में आग लगी हुई है। धरमघर और गढ़सेर रेंज के जंगलों में भी आग लगी है। आग के कारण पिछले दो दिनों से वातावरण में धुंध छाई हुई है। इससे प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। यही स्थिति बनी रही तो गर्मी के दिनों में पेयजल संकट गहराने की आशंका भी बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग पर जल्द काबू पाने की मांग की है। इधर डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि वन पंचायत से फॉरेस्ट क्षेत्र तक पहुंच रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.