नैनीताल, फरवरी 27 -- नैनीताल, संवाददाता। फायर सीजन की शुरुआत, होली के त्योहार को देखते हुए वन विभाग ने तैयारी कर ली है। जंगल और सड़क किनारे पार्टी करने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है, जबकि कूड़ा फैलाने और आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार होली के दौरान घूमने आने वाले हुड़दंगी और अराजक तत्व जंगलों में आग लगने की घटनाओं को बढ़ा सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। संभावित आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि जंगलों में नजर रखी जा रही है। बताया कि सड़क किनारे स्थित दुकानदारों, फूड वैन और रेस्टोरेंट संचालकों से आसपास कूड़ा न फेंकने की अपील की जा रही है। स्पष्ट किया कि यदि किसी दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.