लातेहार, अप्रैल 1 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में एक अकेले जंगली हाथी के प्रवेश से मंगलवार शाम बोड़ाकोना गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाथी के देखे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से यह अकेला हाथी क्षेत्र में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में लगातार भय बना हुआ है। मंगलवार को हाथी ने बोड़ाकोना गांव में प्रवेश कर खेतों में लगी गेहूं की फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा हाथी ने कई घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे लोगों में और अधिक भय व्याप्त हो गया है। घटना के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। इधर, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.