बोकारो, अप्रैल 18 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार वन क्षेत्र के खेतको पंचायत के सीयर ढको, मायापुर पंचायत के बसबोनवा तथा चांपी पंचायत के केशवारी व बड़की टांड़ के ग्रामीण एक सप्ताह से डर के बीच जीवन गुजार रहे हैं। पहाड़ के ठीक नीचे बसे इन टोलों के रहने वाले ग्रामीण एक जंगली हाथी के खतरे को देखते हुए रात में पहरा दे रहे हैं। हाथी पहाड़ के जंगल के नाला से शाम होते ही गर्जन आवाज के साथ इस टोले में आकर लगी फसल को खाकर एवं नुकसान कर फिर भोर होते होते नाला की ओर घुस जाता हैं। ऐसे में शाम होते ही ग्रामीणों की चिंता बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी से बचाव के लिए वन विभाग की टीम आती है पर मूकदर्शक बनकर रह जाती है। यहां के ग्रामीण अपने अस्त्र से ही किसी तरह जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। केशवारी के सोहन गंझू ने बताया कि हमलोग सभी ग्रामीण इकठ्ठ...