गिरडीह, अप्रैल 6 -- तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मनिया गांव के निवासी रामू यादव की पत्नी मंगरी देवी की रविवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिछले दिनों रामू यादव की पत्नी मंगरी देवी को जंगली हाथी ने घायल कर दिया था। हाथी के पटक कर घायल करने से मंगरी देवी की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और एक हाथ भी टूट गया था। इस घटना के बाद मंगरी देवी का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था। जहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई है। इस घटना से मर्मांहत पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने रेंजर अनिल कुमार से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं भाजपा नेता मनोज यादव ने भी वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.