जंगली हाथी ने वार्ड सदस्य का घर तोड़ा, बाल-बाल बचे सात लोग
रांची, जून 1 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के सोदे पंचायत अंतर्गत निरसिंह गांव में रविवार रात जंगली हाथियों ने वार्ड सदस्य ममता केरकेट्टा का घर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना रात करीब 11 बजे की है। घर के अंदर सो रहे सात लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, शाम से ही गांव के समीप जंगल में दो जंगली हाथियों के विचरण की सूचना मिली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने ममता केरकेट्टा और उनके पति नरेश केरकेट्टा के नेतृत्व में मशाल जलाकर पहरेदारी शुरू की थी। देर रात मशालें बुझने लगीं और दोनों हाथी गांव में प्रवेश कर गए।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथियों ने वार्ड सदस्य के घर को निशाना बनाते हुए दीवारें तोड़नी शुरू कर दीं। करीब दो घंटे तक हाथी घर के चारों ओर घूमते रहे और घर में रखे सामान, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.