जंगली हाथी ने मां-बेटी को कुचल कर मार डाला, पति,सास और ससुर घायल
आदित्यपुर, अप्रैल 25 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो पंचायत के हाड़ात गांव में एक जंगली हाथी ने कहर बरपाते हुए महिला चाइना महतो(36 वर्ष) एवं उसकी बेटी अमिता महतो(13 वर्ष) को कुचलकर मार डाला। जबकि मृतका के पति, सास और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की देर रात दो बजे की है। जानकारी के मुताबिक एक हाथी ने हाड़ात में एक घर को ढाह दिया जिसके मलवा में दबकर मृतका के पति कमलचंद महतो, सास संतूला महतो एवं ससुर मोहनलाल महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार ढहने के बाद घर के सदस्यों के द्वारा चिल्लाने के बाद घर में सो रही मां-बेटी आनन-फानन में घर से बाहर निकली। यह भी पढ़ें- अवैध खनन और लगातार हो रही कटाई को बताया हाथी-मानव संघर्ष का मुख्य कारण लेकिन, सामने खड़ा हाथी ने दोनों मां-बेटी को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.