चाईबासा, मार्च 31 -- चाईबासा। जंगली हाथी के चपेट करने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतिका 55 वर्षीय चंदू गोप तांतनगर के तेतंडा गांव का रहने वाली थी। इस समय वह मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकुंडीय के तूरामडीह में रह रही थी। जख्मी 60 वर्षीय लखन कुदादा भी बरकुंडीय के तुरामडीह का रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को रात के लगभग 9:30 बजे उक्त दोनों एक झोपड़ीनुमा घर में सो रहे थे। उसी समय एक जंगली हाथी आ गया और झोपड़ी को तोड़ने लगा। लखन कुदादा वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहा ।लेकिन चांदू गोप को जंगली हाथी अपने चपेट में ले लिया । महिला को सूंड से पकड़ कर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार को सुबह जब पुलिस और वन विभाग को घटना की सूचना मिली तो घटनास्थल पहुंचकर दोनों को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.